Skip to main content

शेयर बाजार में निवेश पर टैक्स छूट का फायदा मिल सकता है?



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण आने वाले हफ्तों में शेयर बाजार में निवेश पर टैक्स छूट का फायदा दे सकते हैं। CNBC आवाज ने फाइनेंस मिनिस्ट्री और नीति आयोग के सूत्रों के हवाले से बताया है कि विदेशी करेंसी को आकर्षित करने और निवेश बढ़ाने के लिए सरकार यह कदम उठा रही है।

शेयर बाजार में अभी लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स, सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) और डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स (DDT) लगता है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम ऑफिस फिलहाल नीति आयोग और फाइनेंस मिनिस्टर के रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ टैक्स की समीक्षा कर रहे हैं।

एक अन्य सूत्र ने बताया, "सरकार बजट से पहले ही इन उपायों का ऐलान कर सकती है।" सीतारमण इकोनॉमिक को पटरी पर लाने के लिए पहले ही कई कदम उठा चुकी हैं। अगले साल 3 फरवरी को सीतारमण बजट पेश करने वाली हैं। बजट के लिए बुनियादी काम नवंबर के अंत तक खत्म हो जाएगा।


Comments